Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ग्रेटर नोएडा में लगेगा भारत शिक्षा एक्सपो

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह।

14 से 16 मई तक चलेगा आयोजन, छात्रों को करियर और उच्च शिक्षा की मिलेगी जानकारी

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 14 से 16 मई तक तीन दिवसीय ‘भारत शिक्षा एक्सपो’ का आयोजन किया जाएगा। इस एक्सपो का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और विभिन्न शैक्षणिक अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने भविष्य, कॉलेज और सही कोर्स को लेकर तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे समय में आयोजित होने वाला यह एक्सपो छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोजन में देश और विदेश के कई शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और करियर विशेषज्ञ शामिल होंगे।

ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत शिक्षा एक्सपो को छात्रों के लिए “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म” के रूप में विकसित किया गया है, जहां उन्हें शिक्षा और करियर से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एक्सपो में छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ, मीडिया, डिजाइन, आईटी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही करियर काउंसलिंग सत्र, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और विभिन्न संस्थानों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार, एक्सपो में छात्रों को भारत और विदेश में उपलब्ध उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कई विश्वविद्यालय अपने नए कोर्स, स्कॉलरशिप योजनाओं और एडमिशन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे।

कार्यक्रम में छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जहां वे विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा, नई तकनीक और बदलते करियर विकल्पों पर भी चर्चा होगी।

प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन से छात्रों को सही करियर चुनने में मदद मिलेगी और उन्हें भविष्य की पढ़ाई को लेकर बेहतर दिशा मिल सकेगी। एक्सपो में बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।