Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चंपारण एक्सपो 2026: सियासी दूरी बनी चर्चा का विषय

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

टाउन हॉल में दीप प्रज्वलन के साथ 5 दिवसीय भव्य मेले का आगाज़, प्रदेश के मंत्रियों की गैरमौजूदगी ने खड़े किए सवाल।

पूर्वी चंपारण:  मोतिहारी कि ऐतिहासिक धरती पर व्यापार और स्वदेशी गौरव का सबसे बड़ा मंच 'चंपारण एक्सपो 2026' सज चुका है। गुरुवार सायं 6 बजे शहर के टाउन हॉल में एक गरिमामय समारोह के बीच इस एक्सपो का भव्य उद्घाटन हुआ। 26 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले इस महाआयोजन का उद्देश्य बिहार और देश के स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है। हालांकि, इतने बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम से बिहार सरकार के मंत्रियों और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की दूरी पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बनी रही।

प्रमुख अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, नॉर्थ बिहार चैंबर के अध्यक्ष श्याम भीमसरीया और मोतिहारी चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इनके साथ ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिन परासर और वरिष्ठ व्यवसायी सज्जन शर्मा ने भी एक्सपो की सराहना करते हुए इसे जिले के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

उपलब्धि पर भारी पड़ा 'प्रशासनिक सन्नाटा'

एक तरफ जहाँ एक्सपो में स्टार्टअप्स और स्थानीय उद्यमियों का उत्साह चरम पर था, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के बड़े राजनेताओं और जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों का शामिल न होना आयोजन की सुगबुगाहट बढ़ा गया। जानकारों के बीच यह चर्चा का विषय रहा कि इतने बड़े स्तर के व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजन में सरकारी तंत्र की उदासीनता आखिर क्या संदेश दे रही है?

व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई पहचान

अपने संबोधन में मोतिहारी चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा, "यह एक्सपो मात्र एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि चंपारण के व्यापार, उद्योग और स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है।" उन्होंने बताया कि मोतिहारी और नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह एक्सपो स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सांस्कृतिक छटा ने मोहा मन

उद्घाटन समारोह की शुरुआत विघ्नहर्ता की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नन्हीं बच्चियों के समूह नृत्य ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।

शहर के गणमान्य रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक अवसर पर व्यापारिक जगत और समाज सेवा के बड़े चेहरे शामिल हुए। समारोह में बीरेंद्र जालान, सुधीर अग्रवाल, अनुपम जायसवाल, सुरेश चंद्र, अंगद सिंह, राजीव विजडम, संजय जायसवाल, रवि कृष्ण लोहिया, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुधांशु रंजन, चंदू मिश्रा, हेमंत कुमार, सुधीर गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अनिल बोहरा, विनय देवकुलियार, समाजसेवी डॉ. हिना चंद्रा, मुखिया तानिया प्रवीण सहित बलुआ, हिंदी बाजार, जनपुल और सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विवेक गौरव ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव आलोक कुमार द्वारा किया गया।