Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चंपारण ने फिर UPSC में लहराया परचम

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को जारी किया गया। इस परीक्षा में कुल 958 अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार के चंपारण क्षेत्र (पूर्वी व पश्चिमी चंपारण) के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है।

नीरज ने 241वीं रैंक लाकर मारी बाजी 

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका निवासी नीरजने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 241वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार की गई कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को उन्होंने सबसे अधिक महत्व दिया।

संजीव कुमार को दूसरी बार मे मिली सफलता

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड के पीठवा गांव निवासी संजीव कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 290वीं रैंक प्राप्त की है।  उन्होंने  बताया कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए धैर्य, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति बेहद आवश्यक होती है।

विवेक को मिली 882वीं रैंक

पूर्वी चंपारण के फेनहारा प्रखंड निवासी विवेक ने   882वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बन गया।

उज्जवल प्रियांक ने तीसरे प्रयास में पाई 10वीं रैंक

उज्जवल प्रियांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की। पहले दो प्रयासों में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी को और मजबूत किया, जिसका परिणाम इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया।

राजवर्धन ने दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता

यशस्वी राजवर्धन ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अध्ययन को दिया।

पश्चिमी चंपारण जिले के बानुछापर (बेतिया) निवासी आयुष राज ने 199वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। 
वही नवादा जिले के दृष्टिबाधित अभ्यर्थी रवि राज ने  ऑल इंडिया 20वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक बाधाएं भी मजबूत इरादों को नहीं रोक सकतीं।फिलहाल वह नागपुर में 9 दिसंबर से IRS की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

चंपारण के इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, धैर्य और सही दिशा में प्रयास करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।इन युवाओं ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे चंपारण और बिहार को भी गौरवान्वित किया है।

सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।