Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चंपारण में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: DIG की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

रिपोर्ट: एन. के. सिंह

मोतीहारी: चंपारण परिक्षेत्र में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरीकिशोर राय द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निष्पक्षता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए DIG ने लगातार ऐसे पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा है जो अपनी ड्यूटी में लापरवाही या भ्रष्ट आचरण के दोषी पाए गए हैं।

रक्सौल थानाध्यक्ष निलंबित, DSP की भूमिका संदेह के घेरे में

रक्सौल थानाध्यक्ष को एक व्यवसायी से पैसे लेकर झूठे मुकदमे में फंसाने के गंभीर आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया है। व्यवसायी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब जांच में यह खुलासा हुआ कि रक्सौल के डीएसपी ने भी थानाध्यक्ष के माध्यम से व्यवसायी से लाखों रुपये का सामान मंगवाया था। अब इस पूरे मामले की जांच स्वयं DIG हरीकिशोर राय कर रहे हैं।

बिचौलिया गिरफ्तार, डीएसपी की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली करने वाले बिचौलिया शिवपूजन शर्मा उर्फ समर जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई व्यवसायी टुन्नु प्रसाद के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हुई है। DIG द्वारा रक्सौल डीएसपी की भूमिका की जांच जारी है।

भेलाही SHO पर गिरी गाज, निलंबित

एक अन्य कार्रवाई में भेलाही थाना के एसएचओ मोहम्मद शाहरुख को शराब कारोबारियों से मिलीभगत और अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्रशिक्षु DySP शिप्रा राजपूत की जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि शराब के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इंस्पेक्टर और DySP भी रडार पर

DIG द्वारा शुरू किए गए इस "सफाई अभियान" की जद में अब इंस्पेक्टर और डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी भी आ चुके हैं। गंभीर अपराधों जैसे हत्या और लूट की जांच में लापरवाही, तथा अपराधियों पर लगाम न कसने की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

जनता से अपील: बिचौलियों की जानकारी साझा करें

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी बिचौलिया या दलाल की जानकारी सीधे पुलिस अधीक्षक के नंबर 9431822988 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। प्रशासन का उद्देश्य है – भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी पुलिस व्यवस्था की स्थापना।