लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
चन्द्रशेखर अमृत महोत्सव में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
सिवान /महाराजगंज शहर के चन्द्रशेखर इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99 वीं जयंती पर चन्द्रशेखर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन विधायक हेमनारायण साह, विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव,सुप्रीया जायसवाल ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर देश के सर्वमान्य नेता थे।वे सबको लेकर चलते हैं। जब वे संसद में किसी मुद्दे पर बोलने के लिए उठते थे तो पक्ष हो या विपक्ष सभी उनका सम्मान करते थे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि चन्द्रशेखर दबे कुचले की आवाज थे।वे हमेशा सादगी में रहते,सादा जीवन जीते।देश के बारे में सोचते। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जितेन्द्र स्वामी ने कहा कि वे हमेशा देश हीत के बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर महाराजगंज के बारे में हमेशा सोचते थे। जब भी स्व सांसद उमाशंकर सिंह या मैं उनसे मिलते तो एक बार जरूर महाराजगंज के बारे में चर्चा करते थे। समारोह में भजन गायक मनन मधुकर, कुन्दन कुमार की टोली ने भजन , चन्द्रशेखर पर आधारित गीत प्रस्तुत किया ।
वहीं समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह को भाजपा नेता सुप्रीया जायसवाल, जदयू प्रदेश महामंत्री कामेश्वर सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह, कुन्दन सिंह,अजीत कुमार सिंह,मदन यादव आदि ने संबोधित किया। महोत्सव को ले सुबह निकली तिरंगा यात्रा महोत्सव को ले सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चे शामिल हुये। तिरंगा यात्रा फुलेना शहीद स्मारक से चलकर बाटा मोड़,शिव मंदिर, राजेन्द्र चौक,मोहन बाजार,नखास चौक, पुरानी बाजार होते हुए चन्द्रशेखर स्टेडियम पहुंची।तिरंगा यात्रा में बच्चे अपने अपने हाथों में तिरंगा, चन्द्रशेखर की कटाउट लेकर चल रहे थे। इस कार्यक्रम में भजन गायक मनन गिरी मधुकर,मोहित गिरी, भजन प्रस्तुत किए।







