Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चम्पारण की उम्मीदों को पंख: मोतिहारी के आसमान में होगी विमानों की गड़गड़ाहट

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

वर्षों का इंतजार खत्म, तैयार हुआ 'हवाई रोडमैप'; डीएम ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट।

मोतिहारी। चम्पारण की ऐतिहासिक धरती के लिए वह गौरवशाली पल अब बेहद करीब आ गया है, जिसका इंतजार यहां की कई पीढ़ियों ने किया है। मोतिहारी में हवाई अड्डे का निर्माण अब सिर्फ चुनावी वादा या फाइलों की धूल नहीं, बल्कि एक हकीकत बनने जा रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हालिया घोषणा ने इस प्रोजेक्ट में 'रॉकेट' जैसी रफ्तार भर दी है।

जिलाधिकारी ने तैयार किया 'विजयादशमी' जैसा मास्टर प्लान

प्रशासनिक गलियारों से आ रही खबर के मुताबिक, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने प्रस्तावित एयरस्ट्रिप की विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट में जमीन के एक-एक खेसरा नंबर के साथ राजस्व मानचित्र और भारतीय सर्वेक्षण विभाग का आधिकारिक मैप शामिल है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रोजेक्ट की नींव इतनी मजबूत हो कि भविष्य में कोई तकनीकी पेंच न फंसे।

हवा का रुख और 10 साल का डेटा: तकनीक का बेजोड़ तालमेल

हवाई अड्डे के निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती मौसम और हवा की दिशा होती है। प्रशासन ने रिपोर्ट में पिछले 10 वर्षों के मौसम संबंधी आंकड़ों और हवा की दिशा का गहन विश्लेषण जोड़ा है। यह डेटा सुनिश्चित करेगा कि विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें।

अंतिम बाधा भी होगी दूर: 48 घंटे का काउंटडाउन

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट का अंतिम हिस्सा यानी 'कंटूर मानचित्र' (जमीन की ऊंचाई-निचाई का नक्शा) तैयार किया जा रहा है। अगले दो दिनों के भीतर इसे भी मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही कागजी कार्रवाई का चक्र पूरा हो जाएगा और परियोजना निर्माण के अगले चरण में प्रवेश कर जाएगी।

विकास की 'लाइफलाइन' बनेगा मोतिहारी एयरपोर्ट

यह महज एक एयरस्ट्रिप नहीं, बल्कि चम्पारण के लिए एक 'संजीवनी' होगी।

मेडिकल इमरजेंसी,गंभीर मरीजों को एयर एम्बुलेंस के जरिए तत्काल बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा।

 व्यापार व पर्यटन: पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर मौजूद चम्पारण अब सीधे हवाई मार्ग से जुड़ेगा, जिससे निवेश और रोजगार के द्वार खुलेंगे।

 सामरिक महत्व, नेपाल सीमा के करीब होने के कारण यह एयरस्ट्रिप सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहद अहम होगी।

 प्रशासन की तत्परता और सरकार की प्रबल इच्छाशक्ति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मोतिहारी की 'उड़ान' को कोई रोक नहीं पाएगा। चम्पारण अब सिर्फ इतिहास के पन्नों में ही नहीं, बल्कि भविष्य के हवाई गलियारों में भी अपनी पहचान दर्ज कराने को तैयार है।