Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चलती ट्रेन से पत्नी को दिया धक्का

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

चलती ट्रेन से पत्नी को दिया धक्का, नाले में गिरी महिला की बची जान; एक साल पहले की थी प्रेम विवाह
झारखंड के पतरातू इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गोरखपुर के युवक ने चलती ट्रेन से अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। यह घटना गुरुवार (3 जुलाई) सुबह पतरातू के किरीगढ़ा गांव के पास हुई। देवरिया की रहने वाली महिला रेलवे ट्रैक से सटे एक नाले में जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आरपीएफ ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया।

घटना के बाद रेलवे कर्मचारी आकाश पासवान ने आरपीएफ को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

होश में आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम खुशबू कुमारी है और वह देवरिया जिले की निवासी है। उसने करीब एक साल पहले गोरखपुर निवासी शंकर कुमार से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद से शंकर का व्यवहार बदलने लगा और वह मारपीट करने लगा।

खुशबू के अनुसार, बुधवार रात वे बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक शंकर ने बिना किसी बहस के चलती ट्रेन से उसे नीचे धक्का दे दिया और खुद फरार हो गया।
आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला के मायके वालों को सूचना दी। फिलहाल खुशबू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि आरोपी पति की तलाश जारी है।