Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान, सीपीडीएस टीम तथा अपराध आसूचना शाखा (फील्ड मुख्यालय गोरखपुर) की संयुक्त कार्रवाई में चलती ट्रेन से रेल यात्रियों का मोबाइल झपटने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी का एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशन एवं आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या **15028 गोरखपुर–संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस** के सीवान स्टेशन से खुलने के लगभग एक किलोमीटर आगे मालगोदाम के समीप चलती ट्रेन में यात्रा कर रहे ठेपहा गांव (थाना जीरादेई) निवासी भीम कुमार साह के हाथ से मोबाइल झपटकर दोनों आरोपी भाग रहे थे। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीवान पूर्वी आउटर मालगोदाम के पास से दोनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोराखास निवासी शमशाद अली (20 वर्ष) तथा पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी इमाम सरवर (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सीवान पूर्वी आउटर मालगोदाम के पास चलती ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे। उनके कब्जे से चोरी किया गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया गया।

इस संबंध में रेल थाना सीवान में कांड संख्या 130/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया। संयुक्त अभियान में आरपीएफ, सीपीडीएस टीम एवं अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर के अधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही।