Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चलते रहो, मोबाइल चार्ज होता रहेगा !

चलते रहो, मोबाइल चार्ज होता रहेगा ! 15 साल के छात्र ने बनाए अनोखे जूते

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

हम रोजाना हजारों कदम चलते हैं। कभी स्कूल, कभी ऑफिस, तो कभी बाजार या पार्क की ओर। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि आपके चलने से ही मोबाइल चार्ज हो सकता है? जी हां, कुछ ऐसा ही कर दिखाया है फिलीपींस के 15 साल के छात्र एंजेलो कसिमिरो ने।

एंजेलो ने एक खास तरह के जूते तैयार किए हैं, जो चलते समय बिजली उत्पन्न करते हैं। इस बिजली से आप मोबाइल फोन, टॉर्च और अन्य छोटे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। उनके इस इनोवेशन ने टेक्नोलॉजी को एक नया आयाम दिया है।

ये जूते कैसे काम करते हैं?
इन जूतों में एक विशेष तकनीक का उपयोग हुआ है, जिसे पाइजोइलेक्ट्रिसिटी (Piezoelectricity) कहा जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ खास क्रिस्टल या सिरेमिक पदार्थों पर दबाव पड़ने से बिजली पैदा होती है। जब व्यक्ति चलता है, तो पैरों के दबाव से ये मटेरियल एक्टिव होते हैं और इलेक्ट्रिसिटी जनरेट होती है।

एंजेलो ने अपने जूतों की एड़ी में डबल पाइजोइलेक्ट्रिक एलिमेंट्स लगाए हैं, जहां सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। ये एलिमेंट हर कदम पर बिजली बनाते हैं, जिसे एक छोटे पावर बैंक में संचित किया जाता है। इस संचित ऊर्जा का उपयोग मोबाइल, टॉर्च या माइक्रो कंट्रोलर जैसे उपकरणों को चार्ज करने में किया जा सकता है।

8 घंटे में चार्ज होती है बैटरी;
टेस्टिंग में पाया गया कि ये जूते करीब 400mAh की बैटरी को लगभग 8 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। यह बैटरी इमरजेंसी लाइट या साधारण मोबाइल को थोड़ी देर तक चलाने के लिए पर्याप्त होती है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां बिजली की समस्या है, ये जूते बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनका डिज़ाइन बिल्कुल सामान्य जूतों जैसा रखा गया है, न तो ये भारी हैं और न ही इनमें कोई अतिरिक्त आवाज होती है।