Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चार साल बाद दिल्ली में पेट्रोल सौ रुपये पार

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में चार साल बाद पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अनुसार, दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है और इसकी नई कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

बताया गया है कि दोनों जीवाश्म ईंधनों की यह कीमत 21 मई 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इस साल 15 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल कुल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 15 मई को तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत भी 2.61 रुपये बढ़कर 109.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं प्रीमियम डीजल एक्स्ट्राग्रीन की कीमत 2.71 रुपये बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कोलकाता में पेट्रोल 2.87 रुपये और चेन्नई में 2.46 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के हालात का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।