Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चारों संसदीय सीट हारने के बाद नेपाली कांग्रेस पर्सा का ‘जड़ अभियान’ शुरू

विदेश डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: हालिया 05 मार्च 2026 को हुए चुनाव की समीक्षा करते हुए नेपाली कांग्रेस पर्सा ने आज से ‘जड़ अभियान’ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया है। चुनाव में पर्सा की चारों संसदीय सीटें हारने के बाद पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है।

नेपाली कांग्रेस पर्सा के सचिव तथा बीरगंज महानगरपालिका के उप-प्रमुख इम्तियाज आलम ने जानकारी दी कि आने वाले स्थानीय तह चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को पूरे जिले में चलाया जाएगा। उनके अनुसार यह अभियान हर गांवपालिका, नगरपालिका, महानगरपालिका और वार्ड स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में हुई कमियों की समीक्षा करते हुए अब जड़ स्तर से संगठन को मजबूत करना जरूरी है। जहां हमसे गलती हुई, जहां हम कमजोर पड़े, उसे आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना होगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भी पिछले चुनाव में मिली हार से सीख लेते हुए आगे सशक्त रूप से बढ़ने पर जोर दिया। नेताओं ने संगठन के अंदर देखी गई कमजोरियों, कार्यकर्ता परिचालन में आई कमी तथा जनस्तर पर प्रभावी पहुंच नहीं बना पाने जैसे पहलुओं को सुधारते हुए आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।इस कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस पर्सा के जिला सभापति एवं पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह क्षेत्री, पूर्व मंत्री रमेश रिजाल, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री अजय चौरसिया, जिला सचिव तथा बीरगंज महानगरपालिका के उप-प्रमुख इम्तियाज आलम सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।पार्टी के नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक सक्रिय, जनमुखी और प्रभावशाली बनाते हुए स्थानीय चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।