Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चावल-चीनी के दाम गिरे, गेहूं महंगा हुआ; तेल-दालों में उतार-चढ़ाव

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

बीते सप्ताह घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल और चीनी के दामों में नरमी रही, जबकि गेहूं के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खाद्य तेलों और दालों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 26 रुपये घटकर 3,811.35 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि गेहूं 26 रुपये महंगा होकर 2,865.60 रुपये प्रति क्विंटल बिका। आटे की कीमत लगभग स्थिर रही और सप्ताहांत पर यह 3,318.28 रुपये प्रति क्विंटल रही।

तेलों में सरसों तेल के भाव में 65 रुपये और पाम ऑयल में 41 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही, जबकि मूंगफली तेल 145 रुपये, सोया तेल 37 रुपये, सूरजमुखी तेल 20 रुपये और वनस्पति 80 रुपये प्रति क्विंटल सस्ते हुए।
दालों में मसूर दाल के भाव में 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि चना दाल 30 रुपये, मूंग दाल 31 रुपये, तुअर दाल 107 रुपये और उड़द दाल 39 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मीठे के बाजार में गुड़ के भाव 20 रुपये और चीनी के दाम 15 रुपये प्रति क्विंटल घटे।

सरकारी वेबसाइट के अनुसार शनिवार को औसत थोक भाव इस प्रकार रहे:

  • दाल-दलहन: चना दाल 7,875.40 रुपये, मसूर काली 8,131.11 रुपये, मूंग दाल 10,069.16 रुपये, उड़द दाल 10,371.83 रुपये और अरहर दाल 10,419.85 रुपये प्रति क्विंटल।
  • अनाज: गेहूं दड़ा 2,865.60 रुपये और चावल 3,811.35 रुपये प्रति क्विंटल।
  • चीनी-गुड़: चीनी एस 4,306.93 रुपये और गुड़ 4,993.98 रुपये प्रति क्विंटल।
  • खाद्य तेल: सरसों तेल 17,873.98 रुपये, मूंगफली तेल 17,513.74 रुपये, सूरजमुखी तेल 15,487.58 रुपये, सोया रिफाइंड 13,746.94 रुपये, पाम ऑयल 12,467.83 रुपये और वनस्पति 14,453.45 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किए गए।