Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चीन: सड़क पर गिरी महिला को CPR देने वाले शिक्षक पर लगे गलत तरीके से छूने के आरोप

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

सड़क पर गिरी महिला को CPR देने वाले शिक्षक पर लगे गलत तरीके से छूने के आरोप, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

चीन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर गिरी एक बेहोश महिला को सीपीआर  देकर बचाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि उन्होंने महिला को "गलत तरीके से छुआ", जबकि उन्होंने यह सब केवल उसे बचाने के इरादे से किया था।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 12 जुलाई को चीन के हेंगयांग शहर की है, जहां एक महिला अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद एक महिला डॉक्टर ने तुरंत CPR देना शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद थक जाने के कारण उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मदद की अपील की।
उसी समय पास से गुजर रहे मेडिकल स्कूल में शिक्षक ‘पेन’ ने आगे आकर डॉक्टर की मदद की और महिला को बार-बार छाती पर दबाव देकर CPR देना जारी रखा। इस दौरान डॉक्टर ने एंबुलेंस बुलाने के लिए महिला के परिजनों को फोन करने को भी कहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

करीब 10 मिनट बाद महिला को होश आ गया और आंखें खुलीं। इसके बाद उसे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन खास बात तब हुई जब महिला को CPR देते हुए पेन और डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने वीडियो देखकर दावा किया कि पेन का हाथ "गलत जगह" पर था और उन्होंने महिला को "गलत तरीके से छुआ।"

शिक्षक ने दी सफाई

मेडिकल शिक्षक पेन ने कहा, "मैंने मदद के लिए बिना सोचे-समझे कदम बढ़ाया, क्योंकि मैंने CPR की ट्रेनिंग ली है और समझता हूं कि ऐसे वक्त में एक-एक पल कीमती होता है। मैंने सिर्फ मानवता के नाते महिला की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अब मुझे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।"
पेन ने आगे कहा, "मुझे डर लग रहा है। अगर मुझे पहले पता होता कि मेरी मदद का यह अंजाम होगा, तो शायद मैं कोई कदम नहीं उठाता। मैं बेहद निराश हूं। मैंने CPR बहुत सावधानी से दिया था।"

मेडिकल विशेषज्ञों का समर्थन

शिक्षक पेन ने बताया कि उन्हें मेडिकल में डिग्री प्राप्त है और उनकी तकनीक पर किसी भी एक्सपर्ट ने सवाल नहीं उठाया है। स्थानीय अस्पताल की महिला डॉक्टर ने भी पेन के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही और प्रोफेशनल तरीके से CPR दिया।

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में जागरूकता और समझ का होना कितना जरूरी है। अगर समाज किसी मददगार को ही कठघरे में खड़ा कर देगा, तो अगली बार कोई भी आगे आने से पहले सौ बार सोचेगा।