Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव बाद मोतिहारी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

विधानसभा चुनाव के बाद शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मोतिहारी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संभावित चुनावी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका को देखते हुए, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है। इसका उद्देश्य चुनाव के बाद किसी भी तरह के तनाव या विवाद को रोकना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या रंजिश में उलझने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर थाना पुलिस के साथ जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद थे।

पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, अस्पताल क्षेत्र और अन्य मुख्य स्थानों से होकर मार्च किया, जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जनता में भरोसा कायम रखना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

साथ ही, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपने इलाके में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च के जरिए यह संदेश दिया गया कि चुनाव के बाद भी शहर में अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।