Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनावी मैदान में पावर स्टार पवन सिंह, एनडीए को फिर मौका देने की अपील

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता पवन सिंह ने पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि और पिपरा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। दोनों जगह उन्होंने एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हरसिद्धि में पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी और मंत्री कृष्ण नंदन पासवान के लिए प्रचार किया। उन्होंने जनता से कहा कि पासवान को पुनः विधानसभा भेजें ताकि मंत्री के रूप में वे अधूरे पड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकें। उनके संबोधन के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पवन सिंह ने पिपरा विधानसभा में श्याम बाबू यादव के समर्थन में भी सभा की। उन्होंने मंच पर गमछा बांधते हुए कहा कि यह बिहार की पहचान है, और इसे सम्मान के साथ बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्य में विकास की गति दी है और अब पुनः मोदी-नीतीश की साझेदारी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने लोगों से श्याम बाबू यादव को विजयी बनाने की अपील की।

जनसभाओं में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। समर्थकों ने "मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट होई" के नारे लगाए और पवन सिंह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इससे यह साफ दिखा कि उनकी लोकप्रियता चुनावी माहौल में प्रभाव डाल रही है। पवन सिंह ने अपने भाषणों में कहा कि बिहार के विकास और स्थिर शासन के लिए एनडीए को दोबारा मौका दिया जाना चाहिए। दोनों सभाओं में एनडीए समर्थकों में खासा जोश दिखाई दिया।