Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चेन्नई को मात देकर हैदराबाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची

स्पोर्ट्स डेस्क,श्रेयांश पराशर l

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हाइनरिच क्लासेन की आक्रामक पारियों के दम पर 20 ओवर में 194 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने 59-59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे टीम को मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, पांचवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने आयुष म्हात्रे को 30 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

अगले ओवर में ईशान मलिंगा ने ऋतुराज गायकवाड़ (19) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान ने कुछ देर संघर्ष किया। मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन जोड़े। शिवम दुबे 21 रन बनाकर आउट हुए। अंत में प्रफुल्ल हिंगो ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में एक विकेट लिया।

चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। अंशुल कंबोज 13 रन बनाकर नाबाद रहे।