Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

दरौंदा। थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम लीला साह के पोखरा के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल से उक्त स्थान की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच और सघन कर दी।

कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के फलपुरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में दरौंदा थाना कांड संख्या 298/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।