Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छठ पर चक्रवात मोंथा का कहर, बंगाल-ओडिशा में अलर्ट

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

ओडिशा और बंगाल में चक्रवाती खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते 27 अक्टूबर से ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि चक्रवात का सीधा असर ओडिशा पर नहीं पड़ेगा, लेकिन राज्य में तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

ओडिशा में संभावित चक्रवात को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहा यह सिस्टम 27 अक्टूबर से राज्य में भारी बारिश ला सकता है। हालांकि सीधा असर नहीं होगा, पर हवाओं की गति तेज रहने की संभावना है। राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, "ओडिशा प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है और बारिश, बाढ़ व चक्रवात यहां आम हैं। हम 28 या 29 अक्टूबर को संभावित चक्रवात के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा और कृषि विभागों को सतर्क रखा गया है।"

मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत केंद्रों, निकासी और जरूरी सामान की व्यवस्था कर ली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सरकार के निर्देशों का पालन करें। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अक्टूबर को बताया कि बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 27 अक्टूबर तक साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है, लेकिन ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मछुआरों के लिए सलाह

IMD भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, "फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 27 अक्टूबर तक साइक्लोनिक तूफान बन सकता है। ओडिशा में 27, 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। मछुआरों को 26 अक्टूबर से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।"

तमिलनाडु में भी सतर्क प्रशासन

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने मछुआरों से कहा है कि वे समुद्र में न जाएं और जो नावों में हैं, वे तुरंत लौट आएं। तटीय लोगों को समुद्र किनारे न जाने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

बंगाल में भी दिखेगा असर

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात 'मोंथा' के असर से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में मंगलवार से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सतर्कता जारी की है। रविवार से दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।

मंगलवार को बारिश तेज होगी। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना व झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को हावड़ा, झाड़ग्राम, उत्तर व दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। गुरुवार को नदिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्द्धमान जिलों के लिए सतर्कता जारी की गई है। कोलकाता में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल में भी बारिश का अनुमान है — बुधवार को जलपाईगुड़ी व गुरुवार को मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।