Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छठ पर सिवान स्टेशन पर RPF की सख्त सुरक्षा जांच

लोकल डेस्क |

छठ पर्व पर सिवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर आरपीएफ सक्रिय.... यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, सभी ट्रेनों की हुई जांच व निगरानी

सिवान: आगामी छठ महापर्व और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण और सतत निगरानी अभियान चलाया।

मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में ऑन ड्यूटी पाली प्रभारी और आरपीएफ स्टाफ द्वारा लगातार प्लेटफॉर्मों पर गश्त की जा रही है। आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक करते हुए यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा पर ध्यान देने, किसी अजनबी व्यक्ति से खाने-पीने का सामान न लेने, और किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की अपील की।

साथ ही छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशन पर रात्रि गश्त अभियान भी तेज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर स्टेशन सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात स.उ.नि. नन्द किशोर सिंह एवं उनकी टीम को ब्रीफ कर ड्यूटी पर लगाया गया। टीम ने स्टेशन परिसर में TOPB, जहरखुरानी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, महिला सुरक्षा, बच्चों की बरामदगी और ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों की जांच जैसे बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी।

प्लेटफार्म संख्या 1, 2, 3 और 4, पार्सल घर, यात्री प्रतिक्षालय, PRS, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर व्यापक चेकिंग की गई। इस दौरान टीम ने गाड़ी संख्या 11124, 15204, 15089, 15203, 15910, 05059, 12566, 12204, 04405, 03134, 02570, 55113, 55122, 75104, 11123, 55041, 14618 और 15047 को अटेंड करते हुए जांच की और सकुशल रवाना किया।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।