Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छठ महापर्व का दूसरा दिन ‘खरना’

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार। 

छठ महापर्व बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित पूरे देश में आस्था और लोक परंपरा का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें दूसरे दिन का विशेष नाम है ‘खरना’। खरना व्रतियों के लिए न केवल कठिन तपस्या का आरंभ है, बल्कि शुद्धता, संयम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है।

क्या होता है ‘खरना’?

छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रती पूरे दिन निर्जला (बिना पानी) उपवास रखते हैं। सूर्यास्त के बाद स्नान-ध्यान कर, व्रती मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी (या पूरी) बनाते हैं। इस प्रसाद को पूरे पवित्र भाव से सबसे पहले सूर्य देवता और छठी मैया को अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती इस भोग को स्वयं ग्रहण करते हैं और फिर परिवार तथा समाज में भी बांटते हैं.

धार्मिक और सामाजिक महत्व

खरना से शुरू होता है 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास, जिसमें व्रती अगले दिन उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने तक कुछ खाते-पीते नहीं। यह व्रत संतान सुख, परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और समाज की समृद्धि के लिए किया जाता है। मान्यता है कि खरना के बाद छठी मैया का घर में आगमन होता है, और उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है। 

परंपरा और शुद्धता का समावेश 

खरना मतलब केवल उपवास नहीं, बल्कि अपने मन, विचार और कर्म को पूर्णतः शुद्ध और अनुशासित करना। पूजा के सभी नियमों का कठोरता से पालन, वातावरण की सफाई और बाल-बच्चे समेत पूरे परिवार का एकजुट होना, इस पर्व को और भी भावनात्मक बना देता है। यही नहीं, प्रसाद की निर्मलता और उसे आत्मीयता से बांटने की परंपरा, सामाजिक एकता और प्रेम का प्रतीक है।