Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छत्तीसगढ़: 210 नक्सलियों का सरेंडर, संविधान हाथ में लेकर सौंपे हथियार

नेशनल डेस्क, श्रेया पांडेय |

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने एक साथ हथियार छोड़ मुख्यधारा में प्रवेश किया। इन नक्सलियों ने संविधान की प्रति और एक गुलाब फूल लेकर आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। इनमें एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य रूपेश उर्फ सतीश भी शामिल हैं। नक्सलियों ने कुल 153 आधुनिक हथियार पुलिस को सौंपे, जिनमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, LMG, .303 राइफल, कार्बाइन और BGL लॉन्चर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का आत्मसमर्पण शांति, विश्वास और विकास के नए युग का शुभारंभ है। सरकार इन नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत मकान, जमीन और तीन साल तक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि नक्सली अब समझ चुके हैं कि वे बस्तर की जनता के लिए नहीं, बल्कि उसके नुकसान के लिए लड़ रहे थे। अब वे विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

इस आत्मसमर्पण के बाद बस्तर का लाल अध्याय समाप्ति की ओर चल पड़ा है। अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त करना है.