Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छात्रों की सुरक्षा के लिए साउथ जोन स्कूल की नई पहल, सभी विद्यार्थियों को बीमा

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता ।

वीरगंज : पर्सा के वीरगंज–13, राधेमाई स्थित साउथ जोन माध्यमिक विद्यालय ने अपने लगभग 1,825 विद्यार्थियों के लिए दुर्घटना एवं स्वास्थ्य बीमा सुविधा शुरू की है। विद्यालय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की है।

प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष एवं साउथ जोन माध्यमिक विद्यालय के संचालक सरोज प्रसाद चौधरी की पहल पर Neco Insurance Limited के सहयोग से प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 3,500 रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार प्रत्येक छात्र को कुल 1 लाख 3 हजार 500 रुपये तक की बीमा सुविधा प्रदान की गई है।

विद्यालय के अनुसार यह बीमा सुविधा 24 घंटे प्रभावी रहेगी। इसके अंतर्गत विद्यालय, घर, रास्ते, खेलकूद या किसी भी अन्य स्थान पर होने वाली दुर्घटना की स्थिति में उपचार खर्च का दावा किया जा सकेगा। दुर्घटना बीमा के तहत एक वर्ष में अधिकतम 1 लाख रुपये तथा प्रति घटना अधिकतम 2५ हजार रुपये तक उपचार सुविधा प्राप्त की जा सकेगी।

इसी प्रकार स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत सामान्य बीमारी होने पर ओपीडी टिकट तथा दवा-उपचार खर्च के लिए वर्ष में अधिकतम 3,500 रुपये तक का दावा किया जा सकेगा।

विद्यालय का विश्वास है कि इस योजना से विद्यार्थियों की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी, आकस्मिक स्वास्थ्य एवं दुर्घटना संबंधी खर्चों का प्रबंधन आसान होगा तथा अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी।