Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छोटका टेघड़ा में तालाब में डूबने से मजदूर की मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सीवान/महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा पंचायत के छोटका टेघड़ा गांव में तालाब में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव के भगवान मांझी का 50 वर्षीय पुत्र मनोज मांझी था। मृतक गांव में ही रहकर मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक घटना के एक दिन पूर्व से लपाता थे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह होली के दिन बुधवार को शौच के लिए तालाब किनारे गए थे। तालाब में पैर धोने के दौरान फिसलकर तालाब में डूब गए थे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मनोज मांझी के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। गुरुवार को ग्रामीणों ने एक शव को तालाब में उपलते हुए देखा। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। शंका के आधार पर मृतक के परिजन भी तालाब के पास पहुंचे। जिसके बाद तालाब में उपलते शव की पहचान हुई। जिसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मजदूरी का काम करता था मृतक। 
मृतक मनोज मांझी घर पर हीरा कर मजदूरी का काम करता था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था। जिसके मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक को चार बच्चे हैं।