Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जन सुराज की तीसरी लिस्ट से पहले PK ने दिए दो टिकट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

जन सुराज पार्टी ने मुजफ्फरपुर के सकरा से रेणू पासवान और पारू से रंजना सिंह को सिंबल दिया है। रेणू पासवान, पूर्व विधायक शिवनंदन पासवान की नतिनी हैं, जिन्होंने बाल विवाह ठुकराकर शिक्षा हासिल की। वह इंफोसिस में कार्यरत रहीं और संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने वाली है।

जन सुराज पार्टी की ओर से सकरा विधानसभा सीट के लिए रेणू पासवान और पारू से रंजना सिंह को सिंबल दिया गया है। दोनों प्रत्याशियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें पार्टी का सिंबल मिल गया है और वे शीघ्र ही नामांकन करेंगी हालांकि, पार्टी की तीसरी सूची अभी जारी नहीं हुई है। गुरुवार को सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।

सकरा सुरक्षित सीट है, जहां कई दावेदारों के बीच अंततः पार्टी ने रेणू पासवान पर भरोसा जताया। वे पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय भी रही हैं। रेणू ने बताया कि वह सकरा के पूर्व विधायक, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राजस्व मंत्री शिवनंदन पासवान की नतिनी हैं।

उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु में बाल विवाह से इंकार कर उन्होंने शिक्षा को चुना। उन्होंने इंफोसिस में 15 वर्षों तक मैनेजमेंट लीडर के रूप में काम किया। बालिका शिक्षा, आत्मरक्षा, शौचालय, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी अधिकारों पर उन्होंने कई कार्यशालाएं आयोजित कीं और अभियान चलाए। रेणू ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2021 में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम द्वारा यंग ग्लोबल लीडर चुनी गईं।