लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/ दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की विधिवत शुरुआत की गई.
अभियान की शुरुआत पंचायत के प्रथम परिवार के रूप में मतिझरी देवी के घर से की गई, जहां प्रगणकों ने निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार जानकारी संकलित की. इसके बाद दूसरे घर के रूप में मुस्तफ़ा मियां के आवास पर टीम पहुंची, जहां उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया और जनगणना कार्य के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने इस मौके पर बताया कि जनगणना के तहत प्रत्येक परिवार से सही और पूर्ण जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी है, ताकि सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से तैयार की जा सकें. इस दौरान जनगणना पर्यवेक्षक शंकर शरण श्रीवास्तव, लक्षी मिश्रा, कमलेश बैठा तथा प्रगणक दिलीप कुमार सिंह सक्रिय रूप से मौजूद रहे. साथ ही रमेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस अभियान के साक्षी बने. इस प्रकार के स्वागत एवं गणना कार्य से कर्मियों के अंदर जोश और जुनून की उम्मीद जगी है.







