Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा जनगणना कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक आयोजित की गई। दारौंदा के गुजेश्वरी उच्च विद्यालय परिसर में पर्यवेक्षक विपेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रगणकों को क्षेत्र के सीमांकन, नक्शा तैयार करने, महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान एवं चारों दिशाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

बैठक में बताया गया कि जनगणना कार्य के दौरान प्रत्येक प्रगणक को अपने निर्धारित क्षेत्र की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। इसके लिए नक्शे का सही उपयोग एवं भौगोलिक सीमाओं की स्पष्ट समझ पर विशेष बल दिया गया। वहीं, कौथुआ सारंगपुर में भी पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार, रवि राय एवं किताबुदीन अंसारी द्वारा बैठक आयोजित कर जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर सही एवं सटीक जानकारी एकत्रित करने, महत्वपूर्ण स्थलों को चिह्नित करने तथा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझने के बारे में बताया गया।

बैठक में प्रगणक अशोक कुमार रंजन, रीतु कुमारी सिंह, अमरेश ठाकुर, दिनेश साह, फौजदार चौधरी, वासुदेव प्रसाद एवं अशोक प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।