Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकली प्रभातफेरी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा जनगणना को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गई.

इस अभियान में राजकीय मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पकवलिया, उमवि फतेहपुर, नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला,  प्राथमिक विद्यालय अभूई, उमवि दरौंदा, मध्य विद्यालय पश्चिमी हड़सर आदि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया और प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को सहयोग करने की अपील की. छात्र-छात्राओं के हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां थीं, जिन पर आकर्षक नारे लिखे थे— “जनगणना में सहयोग करें, देश के विकास में योगदान दें” “सही जानकारी देना है, देश को आगे बढ़ाना है” “हर व्यक्ति की गिनती जरूरी, तभी बनेगी योजना पूरी” विद्यालय के शिक्षकों ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सही और पूरी जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करे. इस मौके पर एचएम बबलू अली खान, कयामुद्दीन अंसारी, शिक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार गुप्ता, बबिता गुप्ता, अपर्णा कुमारी, प्रतोष कुमार सिंह, भागमुनी कुमारी, रविंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, भागवत महतो सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.