Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाया गया बीडीओ

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

जनगणना कोषांग का गठन किया गया ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री सिम्पी कुमारी द्वारा 16 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रखंड कार्यालय में “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना चरण” के सफल संचालन हेतु चार्ज स्तर पर जनगणना कोषांग का गठन किया गया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें नोडल पदाधिकारी के रूप में शिक्षकों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों से प्रतिवेदन प्राप्त कर उसका संकलन करने तथा CMMS पोर्टल पर अपलोड कराने का कार्य दिया गया है। साथ ही नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी को सौंपी गई है, जो पूरे कार्य की निगरानी करेंगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे “मार्क ऑन ड्यूटी” उपस्थिति दर्ज करते हुए अपने आवंटित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें। इसके अलावा आवश्यकतानुसार अन्य कार्य भी उन्हें सौंपे जा सकते हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित शिक्षकों, विद्यालय प्रधानों, जनगणना लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान को सूचना एवं अनुपालन के लिए भेज दी गई है।