लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. प्रखंड के बीआरसी परिसर स्थित माध्यमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास में सोमवार को जनगणना से संबंधित प्रथम चरण के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया.
जिस कार्यक्रम की उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन ने की. कार्यक्रम के पहले दिन एक बैच में 42 लोगो ने प्रशिक्षण लिया. बीईओ बताया कि अन्य दिनों में तीन-तीन बैचों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण कार्य फील्ड मास्टर सचिन कुमार दुबे के द्वारा कराई गई. जिस दौरान नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी, सुधीर कुमार, सांख्यिकी ऑपरेटर रुस्तम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.







