Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनता के उत्साह ने दिखाया एकजुट दरौंदा: ब्यास सिंह

लोकल डेस्क |

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के करसौत पंचायत में जनसंपर्क अभियान के दौरान एनडीए समर्थक नेता ब्यास सिंह को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। गांव-गांव, गली-गली में हुए स्वागत से ब्यास सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि जनता के इस उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया है कि विकास की राह में दरौंदा एकजुट है।

मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका और पंचायत के लोगों ने ब्यास सिंह का अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया; केला और सेब से तौलकर आशीर्वाद दिया गया, वहीं जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ब्यास सिंह ने इस सम्मान को जनता के विश्वास और प्रेम का प्रतीक बताया।

जनसंपर्क के दौरान माताओं-बहनों ने आशीर्वाद दिया, युवाओं ने जोश दिखाया और बुजुर्गों ने स्नेह बरसाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के बीच एक विशाल मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

पूरा इलाका “अबकी बार फिर NDA सरकार” और “तीसरी बार विजयी होने” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में उमेश सिंह, उमाशंकर सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, राजू सिंह, विवेक सिंह, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार गुड्डू, मनीष सिंह, जीतू चंद्रभान सिंह, अशोक सिंह, हितेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, नंदकिशोर प्रसाद और ब्रह्महर्षि समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण कर ब्यास सिंह का स्वागत किया।

ब्यास सिंह ने कहा कि दरौंदा का हर नागरिक अब एक ही लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है; “विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर दरौंदा।”