Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनता दरबार में 6 जमीनी मामलों का हुआ निष्पादन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । दरौंदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद समेत अन्य मामलों की सुनवाई की गई। विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बात सुनने के बाद आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर छह मामलों का निष्पादन किया गया।

सीओ वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 11 मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनने के बाद आपसी सहमति से छह मामलों का समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझौते से सुलझाने से लोगों को कार्यालय और न्यायालय का अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलती है तथा आपसी सौहार्द भी कायम रहता है।

सीओ ने लोगों से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में आवश्यक कागजात के साथ जनता दरबार में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर नियमानुसार समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला, डीईओ विकास कुमार सिंह समेत कई फरियादी मौजूद थे।