Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनता से सम्मान से करें बात: SP का सख्त आदेश

मोतिहारी, एन.के. सिंह| 

जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिसकर्मियों के लगातार गलत आचरण और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 'ऑपरेशन इंसाफ की स्ट्राइक' चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि जिन थानों से शिकायतें मिल रही हैं, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में, आम जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर ट्रैफिक थाने में पदस्थापित दरोगा शकील अहमद और होमगार्ड रामबाबू सिंह को निलंबित कर दिया गया है।


24 घंटे से अधिक हिरासत पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई थानों से यह शिकायत मिल रही है कि लोगों को 24 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा जा रहा है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो भी SHO 24 घंटे से ज्यादा किसी को हिरासत में रखेंगे, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे आम नागरिकों से बात करते समय 'तुम-ताम' जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, बल्कि 'आप' शब्द का प्रयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन उचित होना चाहिए। बदतमीजी और दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कानूनी कार्रवाई होगी कड़ी, व्यवहार रहेगा सम्मानजनक
SP ने यह भी स्पष्ट किया कि कानूनी कार्रवाई कड़ी की जाएगी, लेकिन पुलिसकर्मियों का व्यवहार उचित और सम्मानजनक होना चाहिए। अक्सर ट्रैफिक चालान काटते समय, थाने में आवेदकों के साथ या वाहन चेकिंग के दौरान दुर्व्यवहार की शिकायतें आती हैं। आज भी ऐसी ही एक शिकायत आम जनता से प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच के बाद तत्काल प्रभाव से दरोगा शकील अहमद और होमगार्ड रामबाबू सिंह को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई दिखाती है कि मोतिहारी पुलिस अधीक्षक अपने जिले में कानून का राज स्थापित करने और पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।