Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनसुराज की सभा में चली कुर्सियां और लात-घूसे, 6 घायल एक का सिर फटा

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

दरभंगा में रविवार को जनसुराज की जनसभा के दौरान भारी हंगामा हो गया। सभा में प्रत्याशी चयन के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान बैलेट पेपर पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद छिड़ गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सियां फेंकी जाने लगीं और लात-घूसे चलने लगे। झड़प में छह से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति का सिर फट गया। यह घटना हनुमाननगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारालाही परिसर की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद तब भड़का जब एक व्यक्ति ने कथित रूप से कई बैलेट पेपर पर जबरन साइन कर गिरा दिए। मंच के नीचे मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। थोड़ी ही देर में मंच के ऊपर और नीचे अफरातफरी मच गई। भीड़ में लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं और मंच पर बैठे पदाधिकारी नीचे उतर आए।

जनसुराज के कार्यकर्ता राजीव कुमार मणि ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है कि पार्टी के मंच पर इस तरह की घटना हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि व्यवस्था में चूक रही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह सोचते हैं कि दबाव बनाकर टिकट मिल सकता है, जबकि यह सोच गलत है। पार्टी को जनभावना का सम्मान करना चाहिए, लेकिन आज की घटना ने संगठन की आत्मा को आहत किया है।

जिला चुनाव प्रभारी प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव ने बताया कि प्रत्याशी चयन को लेकर इच्छुक लोगों में आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई थी। कई लोग मंच पर चढ़ गए और टिकट की मांग करने लगे, जिससे अव्यवस्था फैल गई। हालांकि, बाद में स्थिति को नियंत्रित कर सभा को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

स्थानीय ग्रामीण राजकुमार पासवान ने कहा कि इस घटना से गांव की बदनामी हुई है। तारालाही के लोग शांतिप्रिय हैं, और इस तरह की घटना गलत है। उनका कहना था कि वोटिंग शांतिपूर्वक लाइन लगवाकर कराई जानी चाहिए थी, लेकिन भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हनुमाननगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।