लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा। दरौंदा थाना क्षेत्र के हरदियरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में हरदियरा निवासी धीरज कुमार, ओमप्रकाश साह, लीलावती देवी तथा दवन छपरा निवासी लीलावती देवी शामिल हैं।
मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।







