Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जमुई में ‘माटी का बल दंगल’ : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

बिहार की खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच पारंपरिक कुश्ती से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा

पटना: श्रीकृष्ण स्टेडियम, जमुई में आयोजित हो रहे ‘माटी का बल दंगल’ बिहार की पारंपरिक खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दे रही हैं। सम्राट चौधरी की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे दो दिवसीय दंगल में राज्यभर से 200 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को उत्सव का रूप दे दिया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार तेजी से खेल प्रतिभाओं का उभरता हब बन रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दंगल राज्य की समृद्ध कुश्ती परंपरा, ग्रामीण खेल संस्कृति और युवाओं के जोश का प्रतीक है। उनके अनुसार, ऐसे आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अनुशासन और फिटनेस की ओर प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। 14 फ़रवरी से शुरू हो 15 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन बिहार की मिट्टी की ताकत और खेल भावना का जीवंत उत्सव बनकर उभरा, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में नया उत्साह भर रहा हैं।