लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान : दारौंदा थाना कांड संख्या 32/25 में जयनाथ भारती हत्याकांड के फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के तहत की गई।
पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव निवासी आरोपित राजेश भारती, पिता स्व. रामेश्वर भारती, तथा उसकी पत्नी आशा देवी के घर पर न्यायालय के आदेश के आलोक में विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता एवं उप थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपितों की संपत्तियों को जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।







