Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जल-जीवन-हरियाली का असर: तालाबों से सूखे पर लगाम, मत्स्य पालन से लाखों की कमाई

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • इस अभियान के तहत बिहार में मत्स्य पालन को मिल रहा बढ़ावा, नौकरी छोड़ फिशरिज से जुड़ रहे लोग, सालाना 25 लाख रुपये तक कर रहे कमाई

पटना। जलवायु परिवर्तन से निपटने और पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए बिहार में शुरू किया गया 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान अब नए रोजगार के कई अवसर उपलब्ध करा रहा है। इस अभियान के तहत हाल के कुछ वर्षों में राज्य में तेजी से तालाब और पोखर का निर्माण हो रहा है जहां मत्स्य पालन के व्यवसाय को नई ऊंचाई मिल रही है। किसान आज इस व्यवसाय से प्रति वर्ष औसतन 20-25 लाख रुपए तक की विशुद्ध कमाई कर रहे हैं। 

बंजर जमीन से हो रही सालाना 20-25 लाख की कमाई

कैमूर जिले में रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत जमुराना के रहने वाले बसंत कुमार को माता-पिता की देखरेख के लिए करीब पांच वर्ष पहले विदेश की नौकरी छोड़ अपने घर वापस लौटना पड़ा। गांव में उनके पास जो भी जमीन उपलब्ध थी, वह खेती योग्य नहीं थी। उन्होंने इस बंजर प्राय जमीन का इस्तेमाल मत्स्य पालन में करने का निर्णय लिया। विभाग से संपर्क साधने के बाद उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने अपनी जमीन पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत नया तालाब  और बायोफ्लॉक टैंक का निर्माण करवाया। आज वह इस तालाब से प्रति वर्ष करीब 35 टन पंगास एवं इंडियन मेजर कार्प (आईएमसी) मछली का उत्पादन कर रहे हैं। इससे गांव में ही करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो गया है। बसंत खुद 20-25 लाख रुपए तक की सालाना कमाई कर ले रहे हैं।

मत्स्य पालन बन रहा कई परिवारों के लिए जीविका का साधन

कैमूर जिले के ही रामपुर प्रखंड अंतर्गत बेलांव के रहने वाले किशोर कुमार ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद गांव में खेती शुरू की। उनके इस पारंपरिक खेती से मुनाफा कम होता था। साथ ही कई बार फसल प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ जाती थी। हर तरफ से परेशान किशोर ने अपने निजी जमीन में तालाब और फिश किऑस्क का निर्माण कराया। किशोर बताते हैं कि शुरू में उनके पास व्यवसाय जहां शून्य था, आज मत्स्य पालन के रूप में उनके पास एक बड़ा कारोबार खड़ा हो चुका है। इससे गांव में 8-10 परिवार को स्थाई रोजगार मिल चुका है। साथ ही इस मत्स्य पालन के व्यवसाय से वह खुद प्रति वर्ष 16-20 लाख रुपए का मुनाफा आसानी से कमा ले रहे हैं।

तालाबों से रोजगार की लहर

2 अक्टूबर 2019 से शुरू जल-जीवन- हरियाली अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग कुल 11 अवयव पर कार्य कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से पुराने जलस्रोत का संरक्षण, संवर्धन जीर्णोद्धार और नवनिर्माण शामिल है। आंकड़ों पर गौर करें तो अभियान के अवयव-6 के तहत करीब छह वर्षों में राज्य भर में चार हजार 310 नए तालाबों का निर्माण किया गया। आज इन तालाबों के सहारे ग्रामीण हिस्सों में मत्स्य पालन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस व्यवसाय से किसान प्रति वर्ष करीब 20-25 लाख रुपए तक मुनाफा कमा रहे हैं। साथ ही दूसरे परिवारों को भी गांव में रोजगार का नया अवसर तैयार हो गया है। मत्स्य पालन के सहारे आमदनी में इजाफा होने से ग्रामीणों की न सिर्फ आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है बल्कि उनका जीवन स्तर भी तेजी से सुधर रहा है।