Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जानें नई FASTag योजना की पूरी डिटेल: अब ₹3000 में सालभर टोल फ्री यात्रा

नई दिल्ली, नीतीश कुमार |

अब ₹3000 में सालभर टोल फ्री यात्रा! जानें नई FASTag योजना की पूरी डिटेल

निजी कार चालकों को अब नेशनल हाईवे पर टोल भुगतान से राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि 15 अगस्त 2025 से एक नया वार्षिक टोल पास शुरू किया जाएगा, जिसकी कीमत ₹3,000 होगी। इसके ज़रिए उपयोगकर्ता 200 टोल यात्राएं कर सकेंगे।

यह योजना केवल निजी वाहनों (गैर-व्यावसायिक) के लिए उपलब्ध होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इस पहल की जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य है टोल प्रक्रिया को सरल बनाना और टोल प्लाज़ाओं पर जाम या विवादों को कम करना।

सरकार ने बताया कि यह योजना उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी होगी जो 60 किलोमीटर के दायरे में रोज़ाना टोल पार करते हैं। इससे उन्हें तेज़ और बिना रुकावट यात्रा का अनुभव मिलेगा।

विभिन्न एक्सप्रेसवे पर गिनती की प्रक्रिया भी अलग होगी:

बंद टोलिंग वाले हाईवे (जैसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) पर यात्रा की गिनती प्रवेश से निकास तक एक बार होगी।

जबकि खुले टोलिंग सेक्शन (जैसे दिल्ली-चंडीगढ़) पर हर टोल प्लाजा अलग-अलग यात्रा मानी जाएगी।
कार मालिक 200 ट्रिप पूरे होने के बाद दोबारा रिचार्ज कर सकेंगे और उसी सुविधा का दोबारा लाभ उठा सकेंगे।