Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जिस तने को फेंक देते थे किसान, वही बन गया लाखों की कमाई का ज़रिया

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना 

केले का फल नहीं, तना बना असली सोना—खगड़िया के किसानों का कमाल, कचरा नहीं, खजाना! केले के अवशेष से बदली किसानों की किस्मत

खगड़िया जिले के बंदेहरा में 50 किसानों का नवाचार

- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत केले के अपशिष्ट से बनाए जा रहे आकर्षक उत्पाद
- अपशिष्ट से तैयार वस्त्रों का विदेशों तक पहुंच, हैंडीक्राफ्ट टोपी पर्यटकों की पहली पसंद


पटना, खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत बंदेहरा पंचायत के करीब 50 किसान अतिरिक्त आमदनी और साफ-सफाई के लिए मिसाल बन चुके हैं। यहां केले की खेती करने वाले किसान फल के साथ अब फसल के अपशिष्ट से हजारों, लाखों की कमाई कर रहे हैं। किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का यह नया रास्ता लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) से खुला है।
बंदेहरा ग्राम पंचायत के किसान करीब 15 एकड़ कृषि भूमि में केले की खेती करते हैं। कुछ वर्ष पहले तक यह किसान फसल से फल तो निकाल लेते थे लेकिन अवशेष के निपटारे के लिए उनके पास कोई ठोस प्रबंधन नहीं था। इसकी वजह से गांव और उसके आसपास के इलाके में गंदगी पसरा रहता थी। कुछ साल पहले ग्रामीण क्षेत्रों में एलएसबीए के तहत कई योजनाएं लागू की गईं। इन्हीं में फसल के अवशेष से आकर्षक उत्पाद बनाकर बाजार में बेचने और इससे अतिरिक्त कमाई का नया रास्ता खोला गया। यह प्रयोग कचरे के निस्तारण की दिशा में आज मील का पत्थर साबित हो चुका है। इस प्रयोग से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी तेजी से प्रेरित हो रहे हैं। 
 
बंदेहरा में केले की खेती करने वाले सभी किसान फसल के अवशेष से हजारों, लाखों की कमाई कर रहे हैं। प्रति तना के हिसाब से उन्हें केला किसान सहकारी समिति राशि का भुगतान कर रही है। साथ ही इस तने का प्रसंस्करण कर वस्त्र, टोकरी, बैग, मैट, कालीन, हैंडीक्राफ्ट टोपी आदि आकर्षक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जो पर्यावरण अनुकूल साबित हो रहे हैं।
 
लोहिया स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक मीरा कुमारी बताती हैं कि केले की अपशिष्ट के इस तरीके से निस्तारण से किसानों को कई फायदे हो रहे हैं। मौजूदा समय में फसल अवशेष निस्तारण के लिए खुद के स्तर पर उन्हें कोई खर्च नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही इस अपशिष्ट से उनकी अतिरिक्त कमाई हो रही है। उन्होंने बताया कि फसल के अपशिष्ट से तैयार उत्पाद विभिन्न स्तरों से होकर दूसरे देशों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं।

पल्प वेस्ट से तैयार हो रहा जैविक खाद
केला किसान सहकारी समिति के निदेशक बृजेश कुमार ने बताया कि केले की फसल से रेशा निकालने के बाद बचे हुए अपशिष्ट यानी पल्प वेस्ट (कचरा) से जैविक खाद तैयार किया जा रहा है। इस खाद की बाजार में खासा मांग है। यह खाद अलग-अलग स्तरों पर पहुंचकर 50 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। उन्होंने बताया कि जैविक खाद बनाने में बंदेहरा और आसपास के क्षेत्रों से जीविका से जुड़ीं करीब 50  महिलाओं का एक समूह काम कर रहा है। यह समूह खाद बनाने के साथ करीब 80 एकड़ भूमि पर सामूहिक रूप से जैविक खेती को भी बढ़ावा दे रहा है।