Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जीविका द्वारा अस्थाई नीरा बिक्री केंद्र की हुई शुरुआत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान /दारौंदा प्रखण्ड के बागौरा वार्ड 2 के पास  संध्या जीविका नीरा उत्पादक समूह बागौरा द्वारा स्थाई नीरा स्टॉल का शुभारंभ आज दिनांक 15.05.2026 को  नीरा स्टॉल का शुभारंभ जीविका बीपीएम अमित प्रीतम के नेतृत्व किया गया l

प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम द्वारा बताया गया कि स्टाल का  मुख्य उद्येश्य  नीरा के शारीरिक फायदा के  प्रति जनसमुदाय को जागरूक  करना था। जीवीकोपर्जन नोडल पर्सन पवन कुमार ने बताया कि पिछले 30  दिनों से ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों मे से चयनित कर उनको नीरा के विषय में प्रशिक्षण दिया गया है और नीरा स्टॉल का शुभारंभ आज से कराया गया।

अमित प्रीतम द्वारा बताया कि नीरा उत्पादक  टैपर को सरकार के मुख्य मंत्री नीरा संवर्धन योजना के माध्यम से 8 रुपया प्रति लीटर अनुदान की राशि दी जाएगी ,उनका 2 लाख तक बीमा भी कराया गया है ,उनका लाइसेंस भी उत्पाद विभाग के माध्यम से दिया गया है l पेड़ के मालिक को प्रति लीटर 3 रुपया अधिकतम 10 पेड़ तक दिया जाएगा l जीविका कर्मी लतिका कुमारी   द्वारा बारी बारी से नीरा से संबंधित स्वास्थ्यवर्धक फायदे के बारे में वहाँ उपस्थित जन समुदाय को बताया गया, इसका उपयोग बच्चा से लेकर बुजुर्ग तक अर्थात किसी भी उम्र के व्यक्ति द्वारा इसका सेवन किया जा सकता हैं और अपने स्वास्थ्य मे वृद्धि कर सकता हैं l

मौके पर सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार  प्रखंड से  राकेश कुमार ,रीतू कुमारी, अंकित कुमार, रीना देवी , पूजा कुमारी धनमती देवी ,निधि देवी,रीमा गुप्ता तथा 20 की संख्या में नीरा उत्पादक एवं 50 की  संख्या में  जीविका दिदियाँ उपस्थित हुई।