Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जून में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी कई बड़ी फिल्में, हॉरर से लेकर रोमांस तक मिलेगा मनोरंजन का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

जून 2026 हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने दर्शकों को रोमांस, कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर और एक्शन जैसे विभिन्न शैलियों की कई बड़ी फिल्मों का इंतजार है। फिल्म इंडस्ट्री की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में जून में सिनेमाघरों का रुख करेंगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। 

महीने की शुरुआत 5 जून को रिलीज होने वाली ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होगी, जिसमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसी दिन बॉबी देओल अभिनीत ‘बंदर’ भी दर्शकों के सामने आएगी, जिसे लेकर काफी चर्चा है। 

12 जून को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस दिन कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’, इम्तियाज अली निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ और हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ रिलीज होंगी। एक ही दिन कई फिल्मों की रिलीज से दर्शकों के पास मनोरंजन के भरपूर विकल्प होंगे। 

इसके बाद 19 जून को ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आएंगे। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी होने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। 

महीने के अंत में 26 जून को अक्षय कुमार स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होगी। लंबे समय से चर्चा में बनी यह फिल्म जून की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है। 

फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि मई के अपेक्षाकृत धीमे बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद जून 2026 हिंदी फिल्म उद्योग के लिए नई ऊर्जा लेकर आ सकता है। विविध विषयों और बड़े सितारों से सजी फिल्मों के कारण यह महीना दर्शकों और फिल्म कारोबार दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।