Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जूनियर नेशनल हॉकी: बिहार टीम का ट्रायल, फरेरा चुनेंगे बेस्ट खिलाड़ी

स्टेट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज 16वीं जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन किया जाएगा। बिहार राज्य खेल संघ की तरफ से इस स्पेशल ट्रायल  का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से कई टैलेंटेड खिलाड़ी राजगीर पहुंचे हैं।

एक्सपर्ट्स की निगरानी में खिलाड़ियों के खेल और फिटनेस की जांच की जाएगी। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार की मुख्य टीम में शामिल किया जाएगा।

सुबह 9 बजे से ट्रायल, ओलंपियन गेविन फरेरा करेंगे खिलाड़ियों का चयन

यह ट्रायल सुबह 9 बजे से राजगीर के इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। मैदान पर खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को जांचने की जिम्मेदारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुख्य कोच और ओलंपियन गेविन फरेरा को सौंपी गई है। उनकी देखरेख में ही बेस्ट टैलेंट को चुना जाएगा।

खेल संघ की तरफ से सभी जिला हॉकी एसोसिएशनों को पहले ही सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सबसे टैलेंटेड और योग्य खिलाड़ियों को समय पर इस ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए राजगीर भेजें।

1 जनवरी 2007 के बाद जन्म वाले ही खेलेंगे, साथ लाएं ये डाक्यूमेंट्स

इस ट्रायल (Trial) में सिर्फ वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो। अगर किसी खिलाड़ी की उम्र तय सीमा से ज्यादा होगी या उसके डाक्यूमेंट्स अधूरे मिलेंगे, तो उसे सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सभी खिलाड़ियों को अपने साथ नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और फोटोकॉपी लानी होगी:

•    हॉकी इंडिया आईडी कार्ड 
•    आधार कार्ड या कोई सरकारी पहचान पत्र 
•    जन्म प्रमाण-पत्र 
•    मैट्रिक का सर्टिफिकेट
•    पासपोर्ट साइज फोटो

कोयम्बटूर में 28 जुलाई से चैंपियनशिप, फिटनेस और स्किल पर होगा चयन

16वीं जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में आयोजित होगी। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम के सिलेक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेलने की तकनीक और खेल कौशल  को बारीकी से परखा जाएगा। बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों को मिलाकर एक मजबूत बिहार टीम का गठन किया जाएगा। खेल संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि चुनी गई टीम राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेगी।