Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

झारखंड के NTPC प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित NTPC के नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में बुधवार (18 नवंबर) को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा अचानक गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा NTPC के CHP JH-1 साइट पर हुआ, जहां कन्वेयर बेल्ट के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन ढांचा गिर गया और कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

NTPC के मुताबिक, हादसे में मारे गए मजदूर Simplex Infrastructures Limited और Thyssenkrupp कंपनी के अंतर्गत काम कर रहे थे। घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना के बाद मृतक मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों के लिए 3 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन देने की मांग की है।

वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का बेहतर इलाज कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

NTPC ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।