Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

झारखंड के गुमला में दशहरा मनाने लौटे बेटे की पिता ने टांगी से काटकर की हत्या 

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

झारखंड। झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोजेगा गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। दशहरा पर्व मनाने घर लौटे 40 वर्षीय बेटे कुलदीप यादव की उनके ही पिता हरिनारायण यादव ने टांगी से काटकर हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। हरिनारायण यादव और उनके पुत्र कुलदीप यादव घर पर अकेले थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर पिता ने घर में रखी टांगी उठाकर बेटे पर हमला बोल दिया। हमले में कुलदीप यादव को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुलदीप यादव घटना के समय शराब के नशे में थे। वे लंबे समय से दूसरे राज्य में रहकर काम कर रहे थे और दशहरा पर्व मनाने के लिए विशेष रूप से अपने पैतृक गांव पोजेगा लौटे थे। पर्व के अवसर पर परिवार के साथ खुशियां मनाने आए बेटे की इस तरह हत्या होने से गांव में शोक का माहौल छा गया है।

कुलदीप यादव अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पर्व को मिलजुलकर मनाने की योजना थी, वही पर्व उनके लिए जीवन भर का गम बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पिता हरिनारायण यादव ने थाने में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने पुलिस के सामने दावा किया कि उनके बेटे की मौत सीढ़ी से गिरने से हुई है। हालांकि, पुलिस इस बयान पर संदेह जताते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है। विवाद का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।