Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

टी20 वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार यादव बोले, शुरुआती दो महीने बेहद मुश्किल थे

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

मुंबई। भारतीय टी20 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद अपने मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम में जगह नहीं मिलना उनके लिए काफी कठिन रहा। हालांकि, इस दौरान बेटी के जन्म ने उनकी जिंदगी में नई खुशियां लाईं और पत्नी देविशा शेट्टी की सलाह ने उन्हें क्रिकेट के प्रति अपना पुराना जुनून फिर से हासिल करने में मदद की।

सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित 'टी20 मुंबई लीग सेलिब्रेटिंग द चैंपियंस' कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद का समय उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ''विश्व कप के बाद चीजें थोड़ी मुश्किल रही हैं। मैं इस सच्चाई से बचना नहीं चाहता। अगर आप खुद के प्रति ईमानदार नहीं हैं तो खुशहाल जिंदगी जीना मुश्किल है।''

बेटी के जन्म ने बदला ध्यान, शुरुआती दो महीने रहे मुश्किल

सूर्यकुमार ने बताया कि आईपीएल 2026 के दौरान मई में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद उनका पूरा ध्यान बेटी की ओर चला गया। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद के कुछ महीने उनके लिए बेहद खूबसूरत रहे, हालांकि शुरुआती दो महीने काफी मुश्किल थे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर और खेल के प्रति जुनून को लेकर दोबारा विचार किया। इसके बाद पत्नी देविशा शेट्टी से भी इस बारे में बातचीत की। देविशा ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें क्रिकेट के प्रति वही प्यार और जुनून वापस लाना चाहिए, जो 15 साल की उम्र में मुंबई की अंडर-15 टीम के लिए खेलने का सपना देखते समय उनके अंदर था।

सचिन तेंदुलकर से जुड़ा खास अनुभव भी किया साझा

सूर्यकुमार ने मुंबई क्रिकेट से जुड़े अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक खास अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि मुंबई के ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अपनी जगह दी थी। उस जगह पर सचिन बैठा करते थे और वहां एक छोटी गणेश प्रतिमा भी रखी हुई थी। सूर्यकुमार ने इस अनुभव को अपने लिए बेहद खास और यादगार बताया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव अब आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी है। मुंबई का पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ होगा।

सूर्यकुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य मुंबई के लिए मैच जीतना और टीम को चैंपियन बनाना है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताने और टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद नहीं खेले अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

सूर्यकुमार यादव ने 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल को 96 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। सूर्यकुमार इस मुकाबले में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इससे पहले भी उनका बल्ला लगातार संघर्ष कर रहा था, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा।

अब सूर्यकुमार की नजर घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन पर है। वह अपने खेल में पुरानी लय और आत्मविश्वास हासिल करने के साथ भारतीय टीम में वापसी की राह भी तलाशेंगे।