Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, मोदी की चुप्पी ने नहीं दिया कोई फायदा: कांग्रेस

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अपमानजनक टिप्पणियों पर चुप्पी का उन्हें कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि अब भारत से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाया गया है, जिससे साफ है कि श्री ट्रम्प ने उनका भरोसा तोड़ा है।

पार्टी का कहना है कि ट्रम्प और मोदी के बीच जो परस्पर प्रशंसा होती रही है, वह अब महत्वहीन हो चुकी है। कांग्रेस ने सुझाव दिया कि श्री मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह अमेरिका के सामने मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि ट्रम्प द्वारा लगाए गए आयात शुल्क और जुर्माने से स्पष्ट है कि 'हाउडी मोदी' जैसे आयोजनों और आपसी तारीफों का कोई असर नहीं रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री मोदी को यह उम्मीद थी कि यदि वे ट्रम्प द्वारा पाकिस्तान सेना प्रमुख के लिए भोज, आईएमएफ और विश्व बैंक से पाकिस्तान को आर्थिक सहायता, तथा पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि तैयार करने वाली टिप्पणियों जैसे अपमानजनक मामलों पर चुप रहेंगे, तो भारत को कोई विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने दोहराया कि श्री मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से सीख लेते हुए अमेरिका के सामने स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाना चाहिए।