Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रैफिक पुलिस पर्सा की बीरगंज के आईसीपी रोड पर विशेष चेकिंग

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल / बीरगंज: ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा और जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा की संयुक्त पहल पर बीरगंज महानगरपालिका अंतर्गत आईसीपी रोड क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार शाम यह अभियान संचालित किया गया।

शाम 4 बजे से 5 बजे तक चले इस अभियान में ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख युवराज कटवाल तथा जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रहरी निरीक्षक अमृत बहादुर बस्नेत के नेतृत्व में चेकिंग की गई। अभियान में तैनात टीम ने आईसीपी रोड से गुजरने वाले मालवाहक एवं अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।  प्रहरी प्रमुख कटवाल के अनुसार वाहनों की ब्लूबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, भंसार (कस्टम) संबंधी कागजात, वाहन दर्ता प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 60 वाहनों की जांच की गई। जांच किए गए वाहनों में 12 तेल टैंकर, 35 भारतीय हेवी ट्रक, 2 नेपाली ट्रक, 4 गैस बुलेट तथा 7 टाटा मो वाहन शामिल थे।पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन में संदिग्ध वस्तु या कागजात संबंधी गंभीर समस्या नहीं पाई गई।

प्रहरी निरीक्षक अमृत बहादुर बस्नेत ने बताया कि सीमावर्ती नाकों से होने वाले अवैध वाहन संचालन, मादक पदार्थ तस्करी, हथियारों की आवाजाही तथा गैरकानूनी सामान ढुलाई रोकने के लिए निगरानी और कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।बीरगंज आईसीपी क्षेत्र नेपाल–भारत व्यापारिक आवागमन का प्रमुख नाका होने के कारण यहां सुरक्षा जांच नियमित रूप से कड़ी की जाती रही है। स्थानीय लोगों ने भी ऐसे अभियानों से चोरी और तस्करी नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद जताई है।