Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रैफिक सप्ताह का शुभारंभ, सड़क अनुशासन अभियान शुरू

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज : सड़क अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने तथा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से पर्सा जिले में ‘ट्रैफिक जनचेतनामूलक सप्ताह कार्यक्रम–2083’ का शुभारंभ बुधवार से किया गया है। मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय जनकपुर, नेपाल प्रहरी राजमार्ग सुरक्षा तथा ट्रैफिक व्यवस्थापन कार्यालय पथलैया, जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा तथा जिला ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय वीरगंज के संयुक्त आयोजन में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

असार 3 गते से 9 गते तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण थापा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के डीएसपी हरिबहादुर बस्नेत, वडा प्रहरी कार्यालय बिर्ता के प्रमुख विक्रम सुबेदी, सशस्त्र प्रहरी बल नं. 13 गण के डीएसपी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष बृजकिशोर पटेल, प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष सरोज प्रसाद चौधरी, नेपाल इनोभेटिभ सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष कमल चौगाईं तथा ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी आदर्शनगर के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान सहित विभिन्न संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जनचेतनामूलक रैली वीरगंज के घंटाघर से प्रारंभ होकर लिंक रोड, बसपार्क तथा भानु चौक होते हुए पुनः घंटाघर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में शामिल लोगों ने ट्रैफिक नियमों के पालन, सुरक्षित यात्रा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित संदेश लिखे हुए बैनर और प्लेकार्ड प्रदर्शित किए।

रैली में नेपाल स्काउट के सदस्यों तथा वीरगंज के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय के प्रमुख युवराज कटवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि चालक, यात्री, पैदल यात्री तथा सम्पूर्ण नागरिक समाज की साझा जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के पूर्ण पालन से अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकने की बात कही।

जिला ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक युवराज कटवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थापन में वरिष्ठ प्रहरी सहायक निरीक्षक (सई) अर्जुन प्रसाद सोडारी सहित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

आयोजकों के अनुसार सप्ताहभर विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा वाहन चालकों को लक्षित कर जनचेतनामूलक कार्यक्रम, अन्तरक्रिया, पर्चा वितरण तथा ट्रैफिक नियमों से संबंधित अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा दुर्घटनाओं को कम करने में सहयोग मिलने की अपेक्षा की गई है।