Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डकैती और लूट पर लगाम लगाने को मोतिहारी पुलिस की नई रणनीति

रिपोर्ट: एन.के. सिंह

मोतिहारी पुलिस का 'सुरक्षा कवच': बैंक, ज्वेलरी शॉप और CSPs के लिए नई SOP जारी
सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, सभी प्रतिष्ठानों को तुरंत पालन का आदेश

मोतिहारी: जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए मोतिहारी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नगर और मोफस्सिल थाना क्षेत्र में निरीक्षण के बाद बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs), ग्राहक सेवा केंद्रों (CSPs) और ज्वेलरी दुकानों के लिए नई सुरक्षा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू कर दी गई है। इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सीसीटीवी निगरानी होगी और भी सख्त

नई SOP के मुताबिक:

  • प्रत्येक बैंक, NBFC, CSP व ज्वेलरी शॉप को परिसर के अंदर और बाहर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।

  • कैमरे में कम-से-कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग क्षमता होनी चाहिए।

  • मुख्य द्वार पर एक कैमरा इतनी ऊँचाई पर लगाया जाएगा कि वह अपराधियों की पहुँच से बाहर रहे।

  • कैमरे अब बैंक के सेंट्रल सर्वर से जोड़े जाएंगे ताकि स्थानीय सिस्टम खराब होने पर भी रिकॉर्ड बरकरार रहे।

बर्गलर अलार्म और इमरजेंसी नंबर अनिवार्य

  • सभी प्रतिष्ठानों में अब हाई-फ्रीक्वेंसी बर्गलर अलार्म लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

  • प्रत्येक संस्थान की दीवारों और अंदरूनी हिस्सों में थानाध्यक्ष, सेक्टर पदाधिकारी, डीएसपी और एसपी के मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करने होंगे ताकि आपात स्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके।

एक्सेस कंट्रोल से बढ़ेगी सुरक्षा

  • अब बैंकों और बड़े वित्तीय प्रतिष्ठानों में एक बार में एक ही व्यक्ति को अंदर-बाहर प्रवेश देने की व्यवस्था करनी होगी।

  • लोहे की ग्रिल या गेट में जंजीर और ताले के साथ एंट्री सिस्टम सुनिश्चित किया जाएगा।

CSP और NBFC पर विशेष नजर

एसपी ने साफ तौर पर कहा कि अक्सर CSP और NBFC ग्रामीण इलाकों में बिना पुलिस को सूचना दिए संचालन शुरू कर देते हैं। इनमें न कैमरा होता है, न अलार्म और न ही लोहे की सुरक्षा व्यवस्था, जिससे ये अपराधियों के आसान निशाने बन जाते हैं। अब ये सभी प्रतिष्ठान भी सुरक्षा SOP के दायरे में लाए जा रहे हैं।

डायल 112 और नजदीकी थाना को करें सूचित

कोई भी आपात स्थिति होने पर नागरिक तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि SOP का अनुपालन कराने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, “ये निर्देश सिर्फ संस्थानों के लिए नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है। सुरक्षा में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”