Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 85 लाख की ठगी, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने की टीम ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने डिजिटल ठगी के जरिए एक व्यक्ति के खाते से करीब 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज  निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उसे डराकर उसके बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस साइबर अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर एक मोबाइल कंपनी के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट द्वारा ई-सिम के रूप में सक्रिय किया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इस ई-सिम का उपयोग कंबोडिया में संचालित साइबर ठगी नेटवर्क के लिए कर रहा था। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भारतीय सिम कार्ड को कंबोडिया में ई-सिम के रूप में सक्रिय कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का काम करता था।

पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या डिजिटल अरेस्ट जैसी धमकियों से घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।